Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 12, 2021

चरचा पुलिस ने कालरी से चोरी कि गई तांबा तार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार..........!


खबर कोरिया जिले से है जहाँ कोरिया जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्रदमोहन सिंह के द्वारा जिले में अबैध, कबाड़, कोयला चोरों के बिरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना चैकी प्रभारियों के दिए गऐ है। इसी परिपेक्ष्य में श्रीमति मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं धीरेंद्र कुमार पटेल उप पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में चरचा पुलिस अबैध कृत्यों में संलिप्त संदिग्धों की तलाश पता साजी कर रही थी। इसी दरम्यान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रूपनगर चरचा का रहने वाला अब्दुल कमाल पिता मो. अब्दुल सुभान उम्र 48 वर्ष निवासी रूपनगर चरचा का काफी दिनों स्थानीय कबाड़ चोरों के द्वारा एसईसीएल चरचा कॉलरी से चोरी किए गए

 एसईसीएल में उपयोग होने वाले आर्मर्ड केबल का तांबें का तार खरीद कर बाहर बिक्री करने का व्यवसाय कर रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा अपने सहयोंगी प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, आरक्षक अखिलेश जयसवाल, अमित त्रिपाठी महिला आरक्षक गीता टोप्पो, सैनिक विकास सिंह सतीश सिंह, जुपेद्र सिंह को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश देकर छापा मारकर कार्रवाई कर आरोपी अब्दुल कमाल पिता मोहम्मद अब्दुल सुभान उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 रूपनगर चरचा के घर से आरोपी के कब्जे से 100 किलो एसईसीएल में उपयोग होने वाला आर्मर्ड केबल का ताबें का तार जिसकी कीमत करीब ₹30000 रुपएं है उसे बरामद कर जप्त किया गया। 

आरोपी के द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि कुछ स्थानीय कबाड़ चोरों के द्वारा कालरी में उपयोग होने वाला केवल बिजली तार काटकर चोरी कर उसके ऊपर का कव्हर निकालकर अंदर का तांबा लाकर इसके पास बिक्री करने पर इसके द्वारा क्रय किया गया है आरोपी का कृत्य धारा- 41 (1-4) 379 भादवि के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर देर शाम न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल बैकुंठपुर दाखिल कराया गया। प्रकरण में जप्त सुदा कॉपर वायर तांबे के तार का परीक्षण एसईसीएल चरचा कॉलरी के सक्षम अधिकारी से कराया जाकर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, सूरजपुर,सरगुजा छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad