कोविड वैक्सीनेशन के लिये बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं युवा
सालेटेकरी,बिरसा।कोविड19 ने देश के साथ प्रदेश में भी कोहराम मचा रखा था।लेकिन शासन व प्रशासन की मुश्तैदी के चलते कोरोना की रफ्तार धीमी होती जा रही है।कोरोना महामारी को देश से भगाने के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।बालाघाट जिले के साथ साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है।विभागीय जानकारी के अनुसार 18 प्लस के लोगो को अब पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्कता नही है।अब सीधे सा. स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकते है।दीपक शरणागत के नेतृत्व में आज 18 प्लस के तहत बिरसा के युवाओं ने सा. स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीका लगवाया।वैक्सीन लगवा चुके दीपक शरणागत व अन्य ने बताया कि वैक्सीन के खिलाफ लोगो मे अफवाह व भ्रांतियां बहुत है जो बिल्कुल निराधार है।श्रमजीवी पत्रकार परिषद बिरसा के आह्वान पर भारी संख्या में युवा टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे हैं।श्रमजीवी पत्रकार परिषद बिरसा के अध्यक्ष मामराज शरणागत ने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर वैक्सीन लगवाये,व कोरोना रूपी राक्षस को देश से भगाने में सरकार की मदद करे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.