Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 15, 2021

महिला एवं बाल विकास विभाग ने रोका बाल विवाह

देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 15 मई 2021-महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के बाल विकास अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार कल विकासखंड बेमेतरा के ग्राम-नरी मे बाल विवाह की सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता, आउटरीच वर्कर, चाईल्ड लाईन 1098 बेमेतरा द्वारा विवाह स्थल मे पहुँच कर 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया 

 उपस्थित परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह कानूनन अपराध होने की समझाईस दी गई जिस पर उनके द्वारा सहर्ष ही बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह किये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की तथा बारात वापस ले जाने की बात कही गई, बालिका के परिजनों ने कहा कि हमें यह ज्ञात नहीं था कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह गैर कानूनी है।

 अधिकारियों द्वारा समझाईस दिये जाने पर उन्होने उक्त बालिका का विवाह 18 वर्ष के उपरांत किये जाने की शपथपूर्वक कथन किया तथा उन्हे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 में उल्लेखित प्रावधानों के बारे में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका व 21 वर्ष से कम आयु का बालक का विवाह करना या करवाना अपराध है, जो भी व्यक्ति ऐसा करता या कराता है या विवाह में सहयोग प्रदान करता है,

तो उसे भी 02 वर्ष तक कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रू. तक हो सकता है अथवा दोनो से दण्डित किया जा सकता है। उक्त टीम मे श्रीमती रूचि ठाकुर (पर्यवेक्षक ,खंडसरा), श्री राजेश चंद्राकर (आउटरीच वर्कर), श्री चेतन सिंह, श्री दिनेश कश्यप (टीम मेंबर, चाइल्ड लाइन बेमेतरा), श्री संदीप साहू (पु. आ.) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता गोस्वामी व शशि श्रीवास की उपस्थिति रही l

सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad