कोटा.. बेलगहना....सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
लॉक डाउन का फायदा उठाकर रेत माफिया अजय सिंह के द्वारा कोटा क्षेत्र के आसपास में अवैध मुरूम खनन किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत मछवानी सरपंच सचिव की मिलीभगत से तालाब में अवैध मुरूम खनन किया जा रहा है। एक सप्ताह पहले बिछिया तालाब मछवानी में इन्हीं के द्वारा मुरूम खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों का हस्तक्षेप करने पर बंद किया गया। उसके बाद आज स्वयं सरपंचपति के निजी जमीन बड़े तालाब में T20 पोकलेन हाईवा लगवा कर अवैध खनन किया जा रहा , बिना परमिशन खुदाई की जा रही सरपंच से फोन कर पूछने पर कहा जाता है कि मुझे नहीं पता अजय सिंह से उपसरपंच और सचिव बात करने की बात कही गई।
अजय सिंह के द्वारा प्रशासन की आंखों में धूल छोक कर रात्रि में ग्राम पंचायत दाल सागर पैनारा में भी अवैध मुरूम खनन किया जा चुका है लॉक डाउन का फायदा उठाकर ठेकेदार कर रहा मनमानी ठेकेदार के कर्मचारी कोविड नियमों की करते हैं अनदेखी।
मामले में कोटा एसडीएम का कहना है करोना कॉल में सभी अधिकारी व्यस्तता होने के कारण ठेकेदार इस तरह मनमानी कर रहे हैं, माइनिंग विभाग से बात करता हूं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.