Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 12, 2021

छत्तीसगढ़ में शराब की डिलीवरी में आ रही दिक्कतें , शराब प्रेमियों में नाराजगी



सुमीत राज साहू की रिपोर्ट 

रायपुर, छत्तीसगढ़, कोरोना लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने सोमवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी थी। लेकिन हर दिन लोगों को शराब की होम डिलीवरी में दिक्कते हो रही है। आलम यह है कि एडवांस बुकिंग के बाद भी लोगों को शराब नहीं मिल पा रही है। जबकि मंत्री कवासी लखमा ने कहा था कि समस्या को सुलझा लिया गया है।

बता दें कि पहले दिन CSMCL एप और पोर्टल में एक लाख से ज्यादा लोगों ने अपना नाम और मोबाइल नम्बर डालकर रजिस्ट्रेशन किया। इसके तुरंत बाद पैसा जमा करने के बाद भी शराब की होम डिलीवरी नहीं हो पाई। मंत्री और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि दूसरे दिन सभी समस्या को सुलझा लिया गया है।

लेकिन दूसरे दिन भी व्यवस्था जस की तस बनी रही। एडवांस बुकिंग के बाद भी मदिरा प्रेमी शराब के लिए तरस रहे हैं। इसी के साथ नई बुकिंग के आर्डर भी अटक गए हैं। बता दें कि सवा करोड़ की शराब डिलीवरी सिस्टम में जाम हो गया है। अकाउंट से पैसे कटने के बाद भी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। स्लो सर्वर सुधरा लेकिन एडवांस डिस्पैच धीमा हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad