Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 16, 2021

कोरोना के खिलाफ जंग में प्रशासन की मदद को आगे आ रहे जिले के व्यापारी

सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया

राठी मार्ट के संचालक  लीलाधर राठी ने 05 नग पल्स ऑक्सिमिटर एवं 100 वपोराइजर का दिया सहयोग

कलेक्टर  नंदनवार ने की सराहना

सुकमा -सुकमा जिले में कोरोना महामारी से लड़ने में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत है। जिले के व्यापारी भी कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आ रहे है। एक तरफ वे शासन प्रशासन के निर्देश पर अपनी दुकान बंद रखते हुए संक्रमण के फैलाव को कम कर रहे हैं और दूसरी तरफ कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक वस्तुओं का दान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दे रहे हैं।

सुकमा जिला के प्रतिष्ठित व्यापारी और राठी मार्ट के संचालक  लीलाधर राठी ने मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन पर आज जिला कलेक्टर  विनीत नंदनवार से भेंट कर 05 नग पल्स ऑक्सिमिटर तथा 100 नग वपोराइजर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि राठी मार्ट के समस्त कर्मचारियों व प्रबंधक ने मिलकर अपने एक माह के वेतन से  ये आवश्यक वस्तुएं खरीदी और प्रशासन को प्रदान करने की  बात कही। जिसपर  राठी ने खुले दिल से सहमति जताई।उन्होंने कहा कि इस कठिन कोरोनाकाल में हम सभी को अपनी क्षमता अनुसार प्रशासन को सहयोग प्रदान करना चाहिए, जिससे कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को हम शीघ्र जीत सके।

 पल्स ऑक्सिमिटर एवं वपोराइजर दोनों ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में उपयोग किए जाने वाली आवश्यक वस्तुएं है। खासकर होम आइसोलेशन में रहने वालो मरीजों के लिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad