Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 13, 2021

जिले के ग्राम कोदवाबानी और ग्राम खुड़िया कंटेनमेंट जोन घोषित,


मुंगेली - मुंगेेली कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से  किया जा रहा है। इसी कडी में जिले के विकास खण्ड मंुगेली के ग्राम कोदवाबानी और विकास खण्ड लोरमी के ग्राम खुडिया के मंदिर पारा  में संदिग्ध मरीज की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण जिले के ग्राम कोदवाबानी और ग्राम खुडिया के मंदिर पारा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

 ग्राम कोदवाबानी के पूर्व दिशा में ग्राम निपनिया, पश्चिम में ग्राम प्रतापपुर, उत्तर में ग्राम गुरूवाईडबरी एवं मुढिया और दक्षिण में ग्राम चारभाठा एवं ग्राम  खुडिया के मंदिर पारा के पूर्व दिशा में जंगल क्षेत्र, पश्चिम में बाजार पारा खुडिया, उत्तर में बांध एरिया और दक्षिण में जंगल क्षेत्र स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति  उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

 मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी एल्मा ने  जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।

सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad