Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 18, 2021

गृह मंत्री ने अपने प्रभार जिलों बिलासपुर और गरियाबंद की समीक्षा की

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए सतर्क रहने और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने दिए निर्देश

पीएससी स्तर पर ऑक्सीजन  कंसट्रेटर की हो व्यवस्था, मितानिनों को दवाई किट के साथ पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने का दिया सुझाव

रायपुर, 18 मई 2021 / गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से प्रभार जिले बिलासपुर और गरियाबंद की वर्चुअल समीक्षा की।  उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे जुड़ कर कोरोना महामारी से निपटने स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। 

     गृह मंत्री ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय और अनुभाग मुख्यालय के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने मितानिनों को दवाई किट के साथ पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया ताकि लोगों में ऑक्सीजन स्तर की जांच नियमित रूप से होती रहे। 

      गृह मंत्री ने संक्रमण की अत्यधिक संभावना वाले क्षेत्र को चिन्हित करने, आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन तथा एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था, डॉक्टर्स, विशेषज्ञ तथा चिकित्सकीय स्टॉफ़ को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञों से परामर्श कर रणनीति तैयार करने तथा निजी अस्पतालों और मेडिकल दुकानों की सतत निगरानी करने और उनके द्वारा मरीज़ों से इलाज के लिए ज्यादा राशि वसूलने और दवाईयों की कालाबाजारी करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने पोस्ट कोविड  प्रभवितों के इलाज तथा काउंसिल के लिए पोस्ट कोविड सेल बनाने और वहां दूरभाष की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कोरोना से मृत व्यक्ति के आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा। 

गृह मंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने और ग्राम पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही सकारात्मक सोच के लिए जन जागरूकता के भी निर्देश दिए।  वर्चुल बैठक में दोनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad