गुण्डरदेही । सांसद मोहन मंडावी ने किसानों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है । उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को हुई फसल नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान करे । सांसद मंडावी ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। और इस करोना काल में आम जनता सहित किसान खासे त्रस्त हैं।
ऐसे में मौसम की मार से किसानों के जीवन पर खासा प्रभाव पड़ा है। श्री मंडावी ने पूरे प्रदेश के किसानों की भावनाओं को अपने पत्र मे उल्लेखित किया है। फलों के साथ-साथ सब्जियों एवं अन्य उपज के नुकसान पर राज्य सरकार तत्काल आर्थिक नुकसान का आंकलन कर किसानों के खाते मे सहायता राशि डाले ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.