मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
सरसींवा/बिलाईगढ़:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई.के. एलिसेला बलौदाबाजार द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे । श्रीमति निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, श्री संजय तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसींवा श्री राजेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी को प्रार्थीया द्वारा थाना मे सूचना देने के 02 घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
प्रार्थीया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मोहनलाल यादव पिता जोहित राम यादव उम्र 23 वर्ष साकिन खैरझीठी थाना बिलाईगढ़ द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दिनांक घटना मई 2019 से 23.03.2021 के मध्य जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाया है , कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 376 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपी को आज दिनांक 07.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उप निरीक्षक. जी.एस. देशमुख , सउनि जी.आर. कुर्रे , प्र.आर. ओंकार राजपुत , आर . कैलाश जांगड़े , मोहन मेश्राम , खेमसागर साव का विशेष योगदान रहा है ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.