मुंगेली छत्तीसगढ़
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का कल 03 जून को शाम 06 बजे वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। वर्चुअल लोकार्पण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री टी.एस सिंह देव की अध्यक्षता में होगी। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा एवं बिल्हा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर सांसद अरूण साव, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमजीत सिंह, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी विशिष्ठ आतिथ्य के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मिडिया के प्रतिनिधियों को वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम हेतु निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.