रायपुर, 09 जून 2021
मानव की पीड़ा और दर्द का अहसास करते हुए बीते 2020 मार्च माह से अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी हर जरूरतमंदो के काम आयी,
कोरोना महामारी के पहले लहर से लॉकडाउन मे सैकड़ो गरीब मजबूर परिवारों को भूख से बचाने के लिए भोजन तैयार करके लोगों को सूखा राशन खाद्य सामग्री पहुंचाने में मदद की गई साथ ही सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों को उनके शहर गांव मे पहुंचाने में आर्थिक रूप से सहयोग किया गया।
मोहम्मद सज्जाद खान की अगुवाई में 1 जनवरी 2021 मे सर्वे किया गया था कि क्या कोरोना के बाद लोगों जिंदगी पटरी पर वापिस लौटकर आई कि नहीं, उस वक्त हलाते आम को जानने के लिए संस्था के संस्थापक स्वयं अपने सदस्यों के साथ पूरे शहर में घूमा गया शासकीय अस्पताल, रेलवे स्टेशन धार्मिक स्थल गरीब मोहल्ले बस्तियों पर जहां एहसास हुआ कि भूखमरी अत्यंत भयानक रूप ले रही हैं।
ऐसे समय पर 1जनवरी 2021 से सुपोषण अभियान चलाकर रायपुर राजधानी के सभी शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड धार्मिक स्थलों साथ ही शहर के सभी गरीब मोहल्लो पर सुपोषण अभियान के माध्यम से सैकड़ों हजारों लोगों को भोजन दवाई आर्थिक रूप से सहयोग किया।
आज दिनांक 9 जून को संस्था द्वारा सुपोषण अभियान के 160 दिन पूर्ण करते हुए जरूरतमंद, असहाय विक्षिप्त बेसहारा, गरीब परिवारों, मरीज के परिजनों को निशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद के साथ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, उदय भट्ट, बिसेन टण्डन, फ़राज खान, अरहम खान एवं अन्य ने भोजन वितरण कार्य में योगदान दिया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.