Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 1, 2021

वन मंत्री की पहल पर केवल 10 दिवस के भीतर ही 85 लोगों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति



रायपुर, 01 जून 2021/ मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलीकरण संबंधी राज्य शासन के महत्वपूर्ण निर्णय पर त्वरित कार्रवाई की गई है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अब तक विभिन्न पदों में 85 पात्र व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। इनमें सहायक ग्रेड-03 के पद पर 30, वनरक्षक के पद पर 38 और चतुर्थ श्रेणी के पद पर 17 लोगों को नियुक्ति प्रदान की गई है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विगत 18 मई को हुई केबिनेट की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में अहम निर्णय लिया गया था। इसके तहत शासन द्वारा तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत की सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिलीकरण किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा 22 मई को अनुकम्पा नियुक्ति की सीमा बंधन को शिथिलीकरण करने संबंधी जारी आदेश पर मंत्री श्री अकबर ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में विभाग द्वारा तत्परता से अमल करते हुए अब तक 85 पात्र लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कांकेर वनवृत्त में सहायक ग्रेड-03 के पद पर 4, वन रक्षक के पद पर 7 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 व्यक्ति सहित 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। इसी तरह जगदलपुर वनवृत्त में सहायक ग्रेड-03 के पद पर एक, वन रक्षक के पद  पर 5 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 सहित कुल 8 और सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 3 तथा वन रक्षक के पद पर 3 व्यक्ति सहित कुल 6 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। 

रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 4, वन रक्षक के पद पर 13 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 7 व्यक्ति सहित कुल 24 व्यक्ति और दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 11, वन रक्षक के पद पर 8 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 व्यक्ति सहित कुल 21 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 5, वन रक्षक के पद पर 2 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 3 व्यक्ति सहित कुल 10 व्यक्ति और वन मुख्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-03 के पद पर 2 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर एक व्यक्ति सहित कुल 3 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad