Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

ओमप्रकाश को 10 दिनों में मिली अनुकम्पा नियुक्ति

वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जताया आभार

रायपुर, 9 जून 2021/ बलौदाबाजार जिले के श्री ओमप्रकाश साहू को जिला प्रशासन द्वारा आवेदन करने के 10 दिनों में की अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जब वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जिले में अनुकम्पा नियुक्ति से लाभान्वित श्री ओमप्रकाश साहू भी उनसे रू-ब-रू हुए।

ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके पिता श्री चोवाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमेरा में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे। कोरोना संक्रमण के कारण 18 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन किया, जिस पर तत्परता से कार्य करते हुए जिला प्रशासन ने 10 दिवस के भीतर ही सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। श्री ओमप्रकाश ने इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से उनको और उनके परिवार को बड़ा सहारा मिला है। 

     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री ओमप्रकाश से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में हमने बहुत से अपने साथियों को खोया है, कई परिवारों के मुखिया को भी खोया है और यह दुख आपको भी उठाना पड़ा। सरकार ऐसे समय में उन सभी लोगों के साथ खड़ी हुई है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी साथियों ने पीड़ित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए बहुत ही उदारतापूर्वक त्वरित फैसला लिया। शिथिलीकरण के इस निर्णय से केवल शिक्षा विभाग में ही 700 से अधिक लोगों की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर श्री सुनील जैन ने बताया कि जिले में 57 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad