Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 7, 2021

*मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की हुई शुरुआत,किसानों को मिलेगा तीन साल तक प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता*

वृक्षारोपण से गांवों और जंगलों की बदलेगी तस्वीर,साथ ही होगा किसानों को अतिरिक्त आय का अर्जन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (6 जून 2021):- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देनें एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करनें के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से निश्चित ही गांवों और जंगलों की तस्वीर बदलेगी। इससे किसानों को आय का एक नया जरिया मिलेगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।




हमारे गांवों में फिर से हरियाली दिखेगी। श्री बघेल ने कहा कि पूर्व में वृक्षों की कटाई के लिए बनाए नियमों के कारण जो व्यावहारिक कठिनाई आती थी, इस योजना में उन सभी के निराकरण की ओर भी ध्यान दिया गया है और इस योजना में निजी भूमि में लगाए गए वृक्षों की कटाई के लिए किसानों को भविष्य में अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।  इस योजना के तहत किसानों को मिलेगा तीन साल तक प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इस दौरान सँयुक्त जिला कार्यालय में कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,कलेक्टर सुनील कुमार जैन,डीएफओ के आर बढ़ई,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,जिलाध्यक्ष हितेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।




 जिलें में इस योजना का  औपचारिक शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कदम,राकेश वर्मा ने बेल, कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बेल के पौधों का रोपण किया। साथ ही डीएफओ जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी पौधों का रोपण किया। योजना के संबंध में सुनील कुमार जैन ने बताया कि वृक्षारोपण को बढ़ाना देने के उद्देश्य से राज्य शासन ने यह योजना लागू की है। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के सभी नागरिक,निजी भूमि की उपलब्धता के अनुसार सभी ग्राम पंचायत एवं सँयुक्त वन प्रबंधन समिति को पात्रता होगा। इस योजना के तहत केवल गैर वनीय क्षेत्रों में ईमारती,गैर ईमारती,फलदार, बांस,अन्य लघु वनोपज एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि वन भूमि पर वन अधिकार पट्टा एवं राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण करनें पर 6 माह के भीतर नजदीकी वन परिक्षेत्र कार्यालय में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। इस योजना के अंतर्गत पेड़ो को काटने के लिए राजस्व विभाग के नियमों में संसोधन किया जा रहा है। अब कटाई की अनुमति ना लेकर केवल राजस्व एवं वन विभाग को केवल सूचना देना अनिवार्य होगा। ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध राशि से यदि वृक्षारोपण किया जाएगा एवं 1 साल बाद यदि वह वृक्षारोपण सफल रहा तो 10 हजार प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह सँयुक्त वन प्रबंधन समिति को भी 10 हजार प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।




जिन किसानों ने खरीफ फसल 2020 में धान के फसल लिया हो और अब वह धान के बदले अपनें खेतों में वृक्षारोपण करता है तो उन्हें आगामी 3 सालों तक प्रतिवर्ष 10 हजार प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मनरेगा एवं शासन के अन्य योजना के तहत किया गया वृक्षारोपण इस योजना का लाभ नही ले सकता है। इस योजना में सफल वृक्षारोपण अर्थात 80 प्रतिशत रोपित पौधे एक वर्ष के बाद जीवित पौधों से है। तब ही वृक्षारोपण को सफल माना जायेगा। कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया है कि वह इस योजना का अवश्य लाभ लेवें,अपने खाली पड़ी हुई जमीन पर वृक्षारोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिलें में शासकीय भूमि पर वन एवं कृषि विभाग द्वारा 1 लाख 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग के द्वारा 80 हजार 100 एवं कृषि विभाग द्वारा 40 हजार 626 पौधे शामिल है। यह लगभग 110 हेक्टेयर क्षेत्रफल को कवर करेगा। इसमें किसानों के निजी भूमि शामिल नही है।




इस वर्ष वृक्षारोपण जानकारी

इसी तरह वृक्षारोपण के संबंध में बताया कि मानसून में इस वर्ष 10 लाख 20 हजार से अधिक पौधा का रोपण होगा। जिसमें मुख्य रूप से वन विभाग द्वारा 2 लाख69 हजार 938, उद्यानिकी 5 लाख 50 हजार कृषि विज्ञान केंद्र 1 हजार एवं अन्य 2 लाख पौधे शामिल है। इसमें से वन विभाग के द्वारा नदी तट पर 22,800, विभागीय 44,000 जेएफएमसी 3300,सड़क किनारे 10 हजार इस तरह लगभग 80 हजार 100 पौधों का रोपण करेंगे। उद्यानिकी के द्वारा खण्ड वृक्षारोपण 29 हजार 054 चारागाह 8241,गौठानो 14,761 एवं विभागीय 6823 कुल 58 हजार 879 पौधे का रोपण करेंगें।



जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad