Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

शादी में शामिल होने जा रहे बारातियों पर हुई कार्यवाही, कोरोना जाँच करने पर मिले दो पाॅजिटिव, वाहन किए गए जब्त, 10 हजार का लगा जुर्माना।

सुकमा

सी एन आई न्यूज के लिए सुकमा से संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट 


सुकमा- पालोड़ी पारा बड़ेसेट्टी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गई। कोविड 19 नियमों का उल्लंघन करने के फलस्वरुप 10 हजार रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही सवारी वाहनों की जब्ती भी की गई। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यक्तियों का कोरोना जाँच किया गया जिसमें 2 व्यक्तियों की रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पालोड़ी पारा में शादी का आयोजन बिना प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा था। जिसमें शामिल होने लगभग 50 से अधिक लोग दो ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नूतन कंवर के निर्देश पर तहसीलदार गादीरास  महेन्द्र लहरे द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर विनीत नन्दनवार द्वारा जिले में कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है। शादी, अंत्येष्ठी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार से अनुमति पर ही आयोजन करने तथा कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उक्त कार्यक्रमों में लोगों की संख्या अधिकतम 10 निर्धारित की गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad