गुण्डरदेही । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास की पोल उस वक्त खुल गई जब एक शादी घर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घर की सीढ़ी शादी समारोह में ढह गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई वही दुल्हन सहित 12 लोग घायल हो गए जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम घीना में दुल्हन के घर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जहां दुल्हन की हल्दी का रस्म चल रहा था। इसी दौरान घर में बनी सीढ़ी अचानक भरभरा कर ढ़ह गई। बता दें कि घर का आधा हिस्सा सीढ़ी से ढ़का हुआ था जिसके चलते दुल्हन सहित कई लोग सीढ़ी के नीचे ही नाच कर रहे थे। तभी अचानक सीढ़ी भरभरा कर गिर गई गांव वालो की मदद से सीढ़ी के नीचे दबे लोगों को बांस बल्ली के सहारे बाहर निकाला गया । कुछ घायलो को किराए की गाड़ी से तो कुछ को 108 की सहायता से अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
( दुल्हन की बड़ी मां की मौत )
घटना मे दुल्हन की बड़ी मां निवासी मड़ियाकट्टा की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि दुल्हन के साथ कुल 12 लोग इस हादसे में घायल हुए जिसमें से छह की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसको उचित इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
( सदमे में है दुल्हन )
हालांकि इस हादसे में दुल्हन को केवल सामान्य चोंट ही आई थी लेकिन शादी समारोह के दौरान मातम में तब्दील हो गई इस हादसे को देखकर दुल्हन सदमे में है जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने डांक्टरो से सभी घायलों का हालचाल पूछा और उचित उपचार के निर्देश दिए ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.