28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग
11 जुलाई को प्रसारित होगी 19वीं कड़ी
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 25 जून 2021-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेशवासियों से विकास का नया दौर विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आम नागरिक आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 11 जुलाई 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.