Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 10, 2021

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा कोटा ने (गोबरीपाट) में मनाई आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा 121वीं बलिदान दिवस।



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट 

रतनपुर....कल दिनांक 09 जून बुधवार को गोंडवाना के महामानव क्रांतिसुर्य धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उनके शैलचित्र पर फुल माला,पिला चावल चढ़ाकर अर्जी विनती कर उनकी शौर्य, वीरता को याद किया।जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रभु जगतने संबोधित करते हुए कहा बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1817 को रांची जिले के उलिहतु गांव में हुआ था। बिरसा मुंडा एक आदिवासी नेता और लोकनायक थे। ये मुंडा जाति से सम्बन्धित थे। वर्तमान भारत में रांची के आदिवासी बिरसा मुंडा को अब 'बिरसा भगवान ' कहकर याद करते हैं।


मुंडा आदिवासियों को अंग्रेजो के दमन के विरुद्ध खड़ा करके बिरसा मुंडा ने यह सम्मान अर्जित किया था। 19वीं सदी में बिरसा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक मुख्य कड़ी साबित हुए थे।युवा मोर्चा कोटा ब्लाक अध्यक्ष परस ध्रुव ने कहा कि भारत में एक मात्र मशहुर धरती की मालिक (धरती आबा) कहे जाने वाले महामानव बिरसा मुंडा जिन्होंने जल, जंगल, जमीन तथा मूलनिवासी आदिवासियो के रीति रिवाज धर्म संस्कृति, मान, सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने जीवन की अंतिम सांस तक उलगुलान जारी रखा।आगे उन्होंने कहा हम अपने GGP युवा मोर्चा को गांव से लेकर जनपद, विधानसभा तक शसक्त मजबूत विजयी के रथ मे बैठाने के लिए कार्य करेंगे।इस प्रकार पार्टी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर संजय श्याम, उत्तम मरावी, महामंत्री पद पर धर्मेद्र पोर्ते को सर्व सहमति से मनोनित किया गया।और आसुवासन दिया की समय समय में युवा साथियों की हजारों की सदस्यता कराते हुए आने वाले 2023 सत्र कोटा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से आदिवासी विधायक बनायेगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोटा सरपंच संघ अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोहर ध्रुव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रभु जगत, युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष परस ध्रुव, उपाध्यक्ष संजय श्याम, उत्तम मरावी, महामंत्री धर्मेंद्र पोर्ते, ब्लाक अध्यक्ष हिरा शाह नेताम,कोषाध्यक्ष गिरवर जगत,दुलार सिंह,विजयनारायण ध्रुव,सुरज मरावी,नरेंद्र ध्रुवे, संतोष सिंह, विरस राज, राकेश राज, रामू मार्को, अमर पोर्ते, पूर्णचंद पोर्ते, अक्षय पोर्ते, सत्य देव पोर्ते, हरि सिंह नेताम,विकास पोर्ते, दिलीप मरावी, पृथ्वी मरावी, चंद्रप्रकाश जगत, बालाराम मसराम एवं सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad