महासमुंद 29 जुन 2021/ एसइसीएल, के सीएसआर मद से"स्वच्छ विद्यालय सर्वेक्षणअभियान "के तहत विभिन्न एजेंसियों द्वारा राज्य में निर्मित शौचालयों की स्थिति सर्वेक्षण हेतु पंडित रविशंकर विश्ववि भरद्यालय रायपुर प्रबंधन संस्थान को अधिकृत किया गया है। जिसके नोडल अधिकारी के रूप में डॉ नीता बाजपेई कार्यक्रम समन्वयक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को नियुक्त किया गया है, इसी तारतम्य महासमुंद जिले के कुल 125 विद्यालयों के 168 शौचालयों का सर्वेक्षण कार्य हेतु डॉक्टर मालती तिवारी जिला संगठक नोडल अधिकारी के निर्देशन पूर्ण किया गया। ,जिसके अंतर्गत महासमुंद जिले चार ब्लॉक महासमुंद के लिए अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पी.जी. कॉलेज महासमुंद ब्लॉक महासमुंद के प्रभारी जिन्होंने 46 विद्यालयों के 66 शौचालयों का सर्वेक्षण डॉक्टर सरस्वती वर्मा शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय ,श्रीमती राजेश्वरी सोनी शासकीय पीजी कॉलेज महासमुंद चुम्मन निषाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी इंडियन कॉलेज, निर्मल बंजारे b.Ed कॉलेज श्याम बालाजी सदस्यों एवं प्रकाशमणि लीडर शीतल साहू, ईश्वरी ध्रुव ,कुलेश्वर साहू ठलेशसाहू ,विनय वर्मा ,वर्षा सिन्हा लोकेश साहू ,विजय पटेल वैशाली ठाकुर, रुकमणी ,रेणुका भूमिका पटेल, रुचि साहू ,मीनाक्षी पांडे ,बसंत निषाद, लोकेश साहू ,इंद्राणी स्वयंसेवकों के सहयोग से पूर्ण किया गया।, इसी प्रकार पिथौरा ब्लॉक के बृजलाल पटेल कार्यक्रम अधिकारी एवं शासकीय नवीन पिरदा एवं जितेन्द्र पटेल कार्यक्रम अधिकारी शासकीय महाविद्यालय पिथौरा, जिन्होंने 55 विद्यालयों के 64 शौचालयों सर्वेक्षण कार्य दीपक देवांगन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा , डाया लाल नायक कार्यक्रम अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथल्ला के सहयोग एवं स्वयं सेवक राकेश तिवारी, रामकुमार रविदास, चित्रेश डडसेना ,नवीन बढ़ाई, ऋषि वर्मा एवं पूर्ण किया गया। बसना ब्लॉक से शिव प्रसाद पटेल कार्यक्रम अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापालीद द्वारा 4 विद्यालयों के 08 शौचालय का सर्वेक्षण कार्य शशि भूषण पटेल ,सागर दास मानिकपुरी, रितेश पटेल ,योगेश निर्मलकर ,रामकुमार पटेल स्वयंसेवक के साथ पूर्ण किया गया।सरायपाली ब्लॉक से डॉक्टर उमेंद्र बरिहा कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र बहादुर महाविद्यालय सरायपाली ने 20 विद्यालयों के 30 शौचालयों का सर्वेक्षण का कार्य गणेशी चौहान ,गायत्री मिश्रा ,गुरुसा नायक ,प्रीति पाणी ,कौशल बंजारा ,नवीन भाई स्वयंसेवक के साथ पूर्ण किया। सर्वेक्षण कार्य में शौचालयों की स्थिति ,जिसमें पानी की व्यवस्था स्वच्छता पर्याप्त रोशनी चालू की स्थिति या बंद है ,पढ़ने वाले विद्यार्थियों शौचालय व्यवस्था सही रूप में है या नहीं है इन सब बातों का बारीकी से सर्वेक्षण किया गया शौचालयों की ग्रेडिंग 01 से 05 तक स्टार स्थिति देख कर दिया गया । जिन गांव के शालाओं का सर्वेक्षण कार्य किया गया वहां के प्राचार्य प्रधान पाठकों का एवं शिक्षकों का स्वयंसेवकों को पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ. सर्वेक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को ने यह भी पाया कि कुछ विद्यालयों को कोविड-19 बनाया गया है। जिले के विद्यालयों का सर्वेक्षण कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व एवं स्वयं सेवकों की कुशल सहभागिता एवं राष्ट्र सेवा के रूप में दिखाई दिया। इस सर्वेक्षण कार्य में महासमुंद ब्लॉक के सौरीन चंद्रसेन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महासमुंद का सहयोग प्राप्त हुआ ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.