भाटापारा(17 जून 2021):- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 17/06/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि को सुबह 5-6 बजे नवीन जैन अपनी स्कूटी क्रमांक CG 22 S 9943 से अपने साथी कैलाश यदु के साथ अवैध शराब डिलीवरी करने चौहान बाड़ी के पास मैदान खोलवा रोड भाटापारा में आने वाला है कि सूचना पर उप निरीक्षक हितेश जंघेल हमराह स्टाफ प्र.आर राजकुमार ठाकुर, आरक्षक श्रीचंद ध्रुव, राकेश ठाकुर व गवाहन के रेड कार्यवाही हेतु साथ लेकर मौके का घेराबंदी किये कुछ देर बाद एक काले रंग की एक्टीवा में दो व्यक्ति आते दिखे जो गाड़ी में एक सफेद रंग का बोरी रखा था। गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति नवीन जैन पुलिस को देख कर गाड़ी क्रमांक CG 22 S 9943 छोडकर भाग निकला व साथी व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे नाम पुछने पर अपना नाम कैलाश यदु पिता लखन लाल यदु, उम्र 45 वर्ष सा. संत कवर वार्ड भाटापारा का होना बताया जिसके कब्जे से (1) एक सफेद रंग की प्लास्टीक बोरी में हरियाणा की एक पेटी मेकडावल नम्बर 1 अंग्रेजी विस्की जिसमें 12 बोतल प्रत्येक में 750 ML अंग्रेजी विस्की शराब भरी हुई शीलबंद कुल 9.00 बल्क लीटर कुल कीमती 9000 रू. (2) 20 पौवा देशी मसाला शराब जिसमें प्रत्येक में 180 ML देशी मशाला शराब भरी हुई शीलबंद कुल 3.600 बल्क लीटर कुल कीमती 2000 रू. जुमला 12.600 बल्क लीटर, (3) एक काले रंग कि एक्टीवा स्कूटी क्रमांक CG 22 S 9943 को समक्ष गवाह जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी कैलाश यदु से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने व उक्त शराब को नवीन जैन पिता सोमचंद का होना व नवीन जैन ही अन्य राज्य के अंग्रेजी शराब, देशी शराब, और महुवा शराब का अपनी गाड़ी में रखकर विक्रय करता है जो बड़ी मात्रा में शराब रखा है बताये जो अभी तक फरार है मुख्य आरोपी नवीन जैन की तलाश जारी है मुख्य आरोपी नवीन जैन से पूछताछ पर बड़े शराब डम्प और कई अहम नाम खुलासे होने की संभावना है ।आरोपी कैलाश यदु, नवीन जैन का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधि. का अपराघ घटित करना पाये जाने से थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 216/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी *कैलाश यदु पिता लखन लाल यदु, उम्र 45 वर्ष, सा. संत कवर वार्ड भाटापारा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर, आरक्षक राकेश ठाकुर, श्रीचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा ।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.