रायपुर, दिनाँक 06 जून 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 157वें दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों द्वारा पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया, साथ ही शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ में जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों, कामगारों को भोजन जुटा पाने की किल्लत को देखते हुए संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड, मालवीय रोड, बंजारी चौक, जयस्तंभ शारदा चौक इत्यादी जगहों पर पहुंचकर लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन बांटा गया।
विदित रहे संस्था का मुख्य उद्देश्य, कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भूखा ना रहे, ना ही कोई भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु इस वर्ष विगत 05 माह से संस्था द्वारा उन जरूरतमंदों तक दोपहर एवं रात्रिकालीन का भोजन पहुँचाया जा रहा है।
आजके भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, बिसैन जी टंडन, अरहम खान एवं अन्य सदस्यों ने भोजन बाँटने में योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.