जिला पंचायत बेमेतरा में 15 वे वित्त के राशि का आबंटन नही करने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवम अन्य भजपाई सदस्य का गिरोध प्रदर्शन जारी है और शुक्रवार को इस विषय मे बुलाई गई बैठक को जिला पंचायत सीईओ द्वारा बिना बताये ही स्थगित कर दिया है जिसके विरोध में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू उपाध्यक्ष अजय तिवारी साहित भाजपा समर्थित सदस्य जिला पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है और शासन प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।
आपको बता दे कि पूरा मामला जिला पंचायत में केंद्र की ओर से आये 15 वे वित्त की राशि का है जिसे सदस्यों को खर्च नही करने दिया जा रहा है। वही सदस्यों का आरोप है कि कलेक्टर एवम जिला पंचायत सीईओ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर लगातार राशि आहरण करने को लेकर टाल मटोल कर रहे है। गुरुवार को इस विषय मे को लेकर कलेक्टर दफ्तर के सामने भी जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू उपाध्यक्ष अजय तिवारी और सदस्यों ने हल्ला बोला था वही आज शुक्रवार को बैठक रद्द किए जाने से नाराज अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवम सदस्यों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है।
इस संबंध में जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने कहां की केंद्र से आने वाली राशि को देने में अधिकारियों के द्वारा मिसगाइड किया जा रहा है जो निंदनीय है। राहुल टिकरिहा ने सीएम भुपेश बघेल और प्रभारी मंत्री टी एस बाबा से पूछा है कि सदस्यों के अधिकारों का हनन किया जा रहा जो कहाँ तक उचित है।क्या यही आपका नवा छतीसगढ़ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.