दिनांक 17 जून 2021 *रघुवंश हिंदू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए नामित किया गया*!
विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू को लगातार गोरखपुर व सिद्धार्थ नग जिले में विश्व रिकार्ड बनाने के उपलक्ष में वर्ल्ड रिकॉर्ड वि श्वविद्यालय ने हॉनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि के लिए नामित किया!
*वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्वविद्यालय* ने रघुवंश हिंदू को उनकी उपलब्धियों के लिए *हॉनरेरी डॉक्टरेट* की उपाधि के लिए मेल के माध्यम से सूचना दिया! रघुवंश हिंदू के नेतृत्व में *23 जनवरी 2019* को गोरखपुर में *13 किलोमीटर* का विश्व का सबसे लंबा तिरंगा फैलाकर विश्व इतिहास मनाया गया उसके पश्चात *30दिसंबर 2020* से *31 दिसंबर 2020* तक लगातार 27 घंटे हवन करके *विश्व रिकार्ड* बनाने का कार्य किया गया तत्पश्चात *23 जनवरी 2021* को सिद्धार्थनगर जिले में *15 किलोमीटर बस 100 मीटर* लंबा तिरंगा फैलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का कार्य किया गया! लगातार इन महान उपलब्धियों को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्वविद्यालय ने रघुवंश हिंदू को हॉनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि देने की सूचना मेल के माध्यम से दी ! आने वाले कुछ समय में कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी करके यह सम्मान दिया जाएगा!
रघुवंश हिंदू ने इस सम्मान को अपने साथियों के प्रेम सहयोग वह आशीर्वाद से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को समर्पित किया! चोरी चोरा तहसील के बरहमपुर ब्लाक के अंतर्गत कछार क्षेत्र में डीहघाट ग्राम सभा के रहने वाले रघुवंश हिंदू इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ईश्वर की कृपा अपने माता पिता गुरु जन डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी वैद्य सुरेंद्र प्रसाद हिंदू सरदार जसपाल सिंह प्रवीण श्रीवास्तव रमेश वर्मा डॉक्टर अनिल योगी मनीष मिश्रा, रीना राय, रत्नम प्रियम राय अंजनी कुमार मिश्रा राम जी पांडे, संजय सिंह विजय नारायण मिश्र राम अवतार निषाद मनीष तिवारी, राजन चौबे, इंद्रजीत सिंह चंदेल, रामदेव सिंह आदि अभिभावक व साथियों के आशीर्वाद व प्रेम की देन बताया!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.