Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 30, 2021

*कल से 15 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा**स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस जिंक कॉर्नर रहेगी व्यवस्था*


मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, (30 जून2021):- जिले में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाडा के रूप मनाया जायेगा। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि,शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु का एक मुख्य कारण डायरिया भी है। जिसके शीघ्र उपचार से शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती हैI बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए ही यह गहन डायरिया नियंत्रण पखवाडा प्रदेश के साथ-साथ जिले में आरम्भ किया जा रहा है। इस पखवाड़े में विभिन माध्यमों से क्षेत्र में डायरिया नियंत्रण के प्रयास में और तेज़ी लाई जाएगी। गांवों में मितानिनों द्वारा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के घरों में ओ आर एस पैकेट वितरण के साथ-साथ घोल बनाने की विधि भी बताई जाएगी। इसके अतिरिक्त जल शुद्धि के लिए क्लोरिन टेबलेट का भी वितरण किया जायेगा। विभिन्न संचार माध्यमों जैसे दीवार पर नारे लेखन ,व्हात्सप्प , फेसबुक के ज़रिये भी लोगों में इस बाबत जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है। गाँवो में आयोजित काउंसिलिंग सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ओआरएस जिंक की महत्ता, स्तनपान की उपयोगिता की चर्चा के साथ हाथ धोने की सही विधि का भी प्रदर्शन होगा। सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि, सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओ आर एस जिंक का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित किया गया है एवं इन केन्द्रों के ओ पी डी एवं आई पी डी वार्ड में ओ आर एस –जिंक कार्नर स्थापित किये गए हैं जिससे लोगों को आसानी से यह उपलब्ध हो पाए। इसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से समन्वय कर निजी चिकित्सा संस्थानों को भी सम्मिलित किया जायेगा। डेवलपमेंट पार्टनर्स अंतर्गत डायरिया नियंत्रण में अन्य संस्थाओं महिला बाल विकास पंचायत स्थानीय स्वशासन,आजीविका मिशन ,आई एम ए,आई ए पी से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त किया जायेगा। इसके साथ ही किसी क्षेत्र में महामारी की रोकथाम के लिए जिले में एक महामारी नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ 39 रैपिड रेस्पोंस टीम भी गठित की गई है जो जिला,ब्लॉक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कार्य करेगी। गौरतलब है कि पेट में दर्द ,उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, सूजन डायरिया के कुछ प्रमुख लक्षण है। बरसात के मौसम में इसका अधिक खतरा बना रहता है।



जिला राजनांदगाँव के सभी विकाशखण्डों के लिए संवाददाताओं की तलाश है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad