Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 16, 2021

*भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक बंगले पर मांगेंगे ढाई साल का हिसाब पूछेंगे शराबबंदी पर सवाल,16 व 17 जून को प्रदेशभर में भाजयुमो का जवाब दो भूपेश बघेल कार्यक्रम*



मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

भाटापारा:- भाटापारा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर कांग्रेस के ढाई साल पूरे होने पर अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगेगा भाजयुमो। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में प्रदेश सरकार की ढाई साल की विफलताओं और वादाखिलाफीयों को लेकर 16 और 17 जून को अलग अलग कार्यक्रमो और प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों व कांग्रेस के विधायकों से सवाल करने व जवाब मांगने का कार्यक्रम तय किया है..। भाजयुमो बलौदाबाजार भाटापारा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु(गोलू)  ने बताया कि 16 जून को भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेश भर में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगें। बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, विभिन्न भर्ती प्रक्रियों को लटकाने, शिक्षक भर्ती, नियमितीकरण आदि सहित पीएससी से सम्बंधित विषयों और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय व वादाखिलाफी पर सवाल करेगें। भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में युवाओं के बीच जा कर संवाद करेंगे व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व युवाओं के साथ किये गए अन्याय को लेकर मुखर होंगे साथ युवा संवाद के वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया में भी जारी कर सवाल किए जाएंगे।भाजयुमो के तय कार्यक्रम के तहत 17 जून को भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रीयों और विधायकों के बंगले क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा के स्लोगन के साथ पहुंचेगा और शराबबंदी सहित वादाख़िलाफियों का हिसाब मांगेगें।




भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने कहा कि प्रदेश सरकार के असफलताओं, विफलताओं और वादाख़िलाफियों के कीर्तिमान के साथ ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार ने वादाखिलाफी करने और छत्तीसगढ़ के प्रतेयक वर्ग के साथ धोखा करने के अलावा कुछ नहीं किया हैं। यदु ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, शराबबंदी, आवास, बाड़ी, पट्टा, बिजली बिल, संपत्ति कर, फ़ूड पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों को पेंशन जैसे सभी वादों को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई हैं। भाजयुमो प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगेगा विशेष रूप से युवाओं से जुड़े विषयों महिलाओं की सुरक्षा और शराबबंदी को लेकर भाजयुमो सीधे जनता से संवाद करेगा और मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों के पास जा कर उनसे हम सवाल करेंगे उन्हें जवाब देना ही होगा, सवाल छत्तीसगढ़ की जनता का हैं सवाल युवाओं का हैं भाजयुमो सवाल तो पूछेगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना होगा।



भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से तय कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता 16 जून को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के सभी मंडलों में कार्यकर्ता युवाओं से संबंधित विषयों व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सवाल करेगा साथ ही 17 जून को जिले के भाजयुमों कार्यकर्ता संसदीय सचिव,विधायक कसडोल शकुंतला साहू एवं बिलाईगढ़ विधायक,संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के निवास के बाहर ढाई साल का हिसाब मांगेंगे और शराबबंदी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad