महासमुंद 16 जुन 2021/ एस.ई.सी.एल. छतीसगढ़ द्वारा स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत राज्य के 17 जिलों में 4943 शौचालयों का निर्माण प्राथमिक विद्यालयों में किया गया है । वर्तमान में शौचालयों की स्थिति कैसी है, उपयोगी है की नहीं इन सब चीजों को जानने के लिए सर्वे कार्य प्रस्तावित है । सर्वे कार्य करने के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंध संस्थान रायपुर को अधिकृत किया गया है ।
यह सर्वे कार्य राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा सम्पन्न होना है । इसी संदर्भ में डॉ मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद के द्वारा शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में आज दिनांक 16 जून 2021 को कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयमसेवको हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम डॉ मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद के द्वारा स्वागत उदबोधन में स्वयंसेवकों को इस सर्वेक्षण कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए प्रेरित किया गया। ततपश्चात डॉ नीता बाजपेयी ,कार्यक्रम समन्वयक रासेयो ,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस सर्वेक्षण की बारीकियों से अवगत कराया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान समझाया कि स्वच्छ विद्यालय सर्वे कार्य कैसे करना है, किन बातों का ध्यान रखना है ,प्राथमिक शाला तक कैसे पहुंचना है, प्रधानाचार्य से कैसे मिलना है, कैसे बात करनी है, प्रपत्र फॉर्म कैसे भरना है, फोटोग्राफी कैसे करना है, इन सभी बातों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार राजा, डॉ. सरस्वती वर्मा , श्रीमती राजेश्वरी सोनी, चुम्मन लाल निषाद, निर्मल बंजारे व विभिन्न महाविद्यालय के 20 प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवक उपस्थित रहे । प्रशिक्षण के पश्चात कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीता बाजपेई व जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी के द्वारा कार्यक्रम अधिकारीयों एवं स्वयंसेवकों को प्राथमिक शाला बृजराज महासमुंद में ले जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य के लिए डेमोस्ट्रेशन दिया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.