Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत ।

 भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत ।


    कानपुर। कानपुर में रात भीषण हादसा हो गया। सचेंडी के किसान नगर के पास मंगलवार रात टैम्पो और बस में भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गए। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं। मरने वाले सभी टैम्पो सवार थे।


यह लोग बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। इस हादसे अपनी संवेदना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए मुआवजा दिये जाने की बात कही है। हादसे की सूचना मिलते ही कानपुर आउटर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों आनन-फानन लोडर और पुलिस की गाड़ियों से हैलट पहुंचाया गया। रात के अंधेरे की वजह से बचाव काम भी देर से शुरू हो पाया। मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पीएम मोदी की तरफ से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया गया है।
 बताया जाता है कि सक्तेपुर निवासी टैम्पो चालक मान सिंह बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री के लिए काम करता है। वह रोज रात में 17-18 कर्मियों को लेकर फैक्ट्री जाता था। मंगलवार को भी वह कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान फजलगंज से अहमदाबाद जाने के लिए निकली बस ने किसान नगर के पास टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस और टैम्पो दोनों सड़क किनारे सात फीट गहरे गड्ढे में पलट गए। टैम्पो के परखचे उड़ गए। सूचना पर एसपी आउटर एपी सिंह फोर्स के साथ मौके पहुंचे। राहत कार्य के दौरान बस के नीचे और टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
 भीषण हादसे में टैम्पो सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक ने हैलट में दम तोड़ा। घायलों को हैलट भेजा गया। मरने वाले सभी टैम्पो सवार हैं। बस सवारों को भी चोट लगी है। हैलट में आईजी मोहित अग्रवाल और एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरि ने पहले से ही स्ट्रेचर और डॉक्टरों की टीम के साथ अलर्ट खड़े रहे। जैसे ही घायलों को लेकर गाड़ियां पहुंचीं उनका तुरंत इलाज शुरू हो गया।

सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad