Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 16, 2021

ई-श्रेणी में ठेका के लिए 2013 युवाओं ने कराया पंजीयन

 तीन युवाओं को 7 कार्यों के लिए 42.45 लाख रूपए का कार्यादेश जारी

लोक निर्माण मंत्री ने कार्य शुरूआत के लिए दी शुभकामनाएं

रायपुर, 16 जून 2021/ बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्माण कार्यों में ठेका के लिए अभिनव पहल करते हुए ‘अ‘, ‘ब‘, ‘स‘, ‘द‘ श्रेणी के बाद ई-श्रेणी में पंजीयन शुरू किया है। इस व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब तक ई-श्रेणी में पंजीयन के लिए प्राप्त 2501 आवेदनों के विरूद्ध 2013 ठेकेदारों का पंजीयन किया गया है। 

लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर बिलासपुर जिले में ई वर्ग के तीन युवा ठेकेदारों को मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहंुच मार्गो के निर्माण के लिए कुल 42 लाख 45 हजार रूपए लागत के 7 कार्यों के लिए कार्यादेश जारी किया गया है। मंत्री श्री साहू ने कार्य शुरूआत के सभी युवा ठेकेदारों को शुभकामनाएं दी है। 

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 बिलासपुर द्वारा जारी कार्योदेश के तहत मेसर्स नर्वदेश्वर प्रसाद पटेल को शासकीय धान उपार्जन केन्द्र भवन बेलगहना में पहंुच मार्ग के लिए 6.47 लाख रूपए, शासकीय हाई स्कूल भवन केकराडीह में पहंुच मार्ग निर्माण के लिए 3.78 लाख रूपए, शासकीय प्रायमरी स्कूल भवन केन्दा में पहंुच मार्ग के लिए 3.78 लाख रूपए और प्रायमरी स्कूल भवन केन्दाडांड में पहंुच मार्ग के लिए 3.78 लाख रूपए का कार्यादेश जारी किया गया है। इसी तरह श्री बलदेव बर्मन को शासकीय प्रायमरी स्कूल भवन तुलुफ में पहंुच मार्ग के लिए 13.82 लाख रूपए और मेसर्स सुरेन्द्र कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स को शासकीय हाई स्कूल भवन अमने में पहंुच मार्ग के लिए 7.04 लाख रूपए एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी भवन सल्का नवागांव में पहंुच मार्ग के लिए 3.78 लाख रूपए का कार्यादेश जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad