लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी परीक्षा
रायपुर, 9 जून 2021/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में चयनित 94 अभ्यर्थियों द्वारा आयोग को प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन शासन द्वारा गठित समिति द्वारा 21 जून से 28 जून 2021 तक सवेरे 10.30 बजे से राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें गंज मण्डी गेट पण्डरी के सभाकक्ष में किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को सत्यापन 21 जून को चयन क्रमांक 1 से 15 तक, 22 जून को चयन क्रमांक 16 से 30 तक, 23 जून को चयन क्रमांक 31 से 46 तक और 25 जून को चयन क्रमांक 47 से 62 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
इसी तरह 26 जून को चयन क्रमांक 63 से 78 तक और 28 जून को चयन क्रमांक 79 से 94 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को सूचना उनके द्वारा दिए गए पते में डाक द्वारा भेज दी गई है। इससे संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट http://www.ahd.cg.gov.in पर भी अपलोड कर दी गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.