Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिले को देंगे 295 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 1172 कार्यों का वर्चुअल करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन


मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (8 जून 2021):- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को कल 295 करोड़ रूपये के 1172 विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री बघेल राजधानी रायपुर से वर्चुअल तरीके से स्थानीय मनोहर दास वैष्णव स्मृति अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में इन कामों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 109 करोड़ रूपये के 671कार्यों का लोकार्पण एवं 186 करोड़ रूपये के 501 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। समारोह की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव करंेगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार, सांसद श्री गुहाराम अजगले, सांसद श्री सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चन्द्रदेव राय, संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुन्तला साहू, विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा, विधायक बलौदाबाजार प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल और जिला अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर शामिल होंगे।

     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पित किये जाने वाले प्रमुख विकास कार्यों में - जल संसाधन विभाग के अंतर्गत असनीद व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार कार्य लागत 7.4 करोड़ रूपये, बंुदेला एनीकट निर्माण 4.58 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित बिटकुली खैरा चिचपोल बोरसी सड़क निर्माण लागत 8.55 करोड़ रूपये, ग्राम पुरगांव से निमलरई रोड पर वृहद पुल निर्माण लागत 2.27 करोड़ रूपये, लोक निर्माण विभाग द्वारा रिसदा से कुकुरदी मार्ग 2.40 किलोमीटर पुल पुलिया सहित लागत 2.70 करोड़, सेतु निर्माण विभाग द्वारा जलकी सिरपुर बल्दाकछार कसडोल मार्ग में भोथाही नालेे पर पुल निर्माण लागत 5.15 करोड़ रूपये शामिल हैं।

    भूमिपूजन किये जाने वाले  प्रमुख कार्यों में जल संसाधन विभाग की जांेक व्यपवर्तन योजना की वितरक शाखा नहर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य लागत 24.66 करोड़ रूपये, लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम अमोदी मड़वा पवनी मार्ग निर्माण कार्य 18.91 किलोमीटर का चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत 35.06 करोड़ रूपये, बरपाली गिरौद महराजी 15 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य लागत 18.5 करोड़, मनोहर दास वैष्णव उत्कृष्ट विद्यालय भवन निर्माण राशि 5 करोड़ प्रथम तल निर्माण लागत राशि 2.29 करोड़, जल जीवन मिशन से संबंधित रेट्रो फिटिंग से जुड़े 24 कार्य 8.69 करोड़, पवनी, नगरदा एवं ओड़ान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 2.25 करेाड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6 रोड निर्माण लगभग 59 किलोमीटर लम्बाई लागत 34.98 करोड़ रूपये और स्व सहायता समूह वर्कशेड 29 कार्य लागत राशि 87 लाख शामिल हैं।


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad