CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 08 जून 2021-ग्राम पंचायत अमोरा विकासखण्ड बेमेतरा अन्तर्गत संचालित संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आई डी 432009011 संचालन हेतु इच्छुक नवीन संस्था को आबंटित किया जाना है। दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं (वृत्ताकार आदिमजाति बहुउद्देशीय सेवा सहाकारी समिति (लेम्पस)/ग्राम पंचायत/स्थानीय नगरीय निकाय/महिला स्वसहायता समूह द्वारा/प्राथमिक कृषि शाखा समिति/अन्य सहकारी समिति/राज्य सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम/वन सुरक्षा समितियां) से आवेदन आमंत्रित किया जाता हैं। ईच्छुक संस्था या समिति या समूह निर्धारित प्रारुप मे अपना आवेदन पत्र इस कार्यालय मे 16 जून 2021 अपरान्ह 05ः00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उपरोक्त तिथि और समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई कार्यवाही नही किया जायेगा।
शासकीय उचित मुल्य की दुकान आबंटन की प्रक्रिया छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत की जावेगी। उपरोक्त संबंध मे विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाइट www.khadya.cg.nic.in एवं इस कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त कर सकते हैं। छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 9(9)-उचित मूल्य की दुकान आबंटन हेतु ऐसे अन्य सहकारी समितियां एवं महिला स्व.सहायता समूह पात्र होंगे जो आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख के कम से कम 03 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिसे सामाजिक आर्थिक क्षेत्र मे काम करने का अनुभव हो।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.