सूरजपुर - 29/06/2021,दिनांक 28.06.2021 की रात्रि में ग्राम बेलटिकरी निवासी देवानंद सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 जून को सरपंच लालचंद, देवला प्रसाद और यह तीनों सरपंच के घर के पास थे तभी शाम 6 बजे फुलचंद के घर के पास वाली गली रोड़ में प्रेमसाय सिंह अपने घर से निकलकर बैठा था तभी महेश सिंह व किल्लु सिंह दोनों डण्डा लेकर उसके पास आए और महेश की मां को क्यो मारे हो करते हुए डण्डा से प्रेमसाय के सिर और शरीर में कई प्रहार कर दिए, सिर में काफी चोट लगने के कारण प्रेमसाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 289/21 धारा 302, 34 भादवि का मामला पंजीबद्व करते हुए घटना के बारे में थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराया जो उन्होंने घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम ग्राम बेलटिकरी निवासी आरोपी महेश सिंह पिता स्व. चरका राम उम्र 28 वर्ष व किल्लु सिंह पिता स्व. सोनसाय उम्र 24 वर्ष को उनके गांव में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी महेश ने बताया कि उसकी माॅ को प्रेमसाय सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया था। अपने माॅ के साथ हुए मारपीट से क्षुब्ध होकर अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमसाय की हत्या किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्व अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई बी.डी.यादव, एएसआई गजपति मिर्रे, प्रधान आरक्षक धनेश्वर कुशवाहा, आरक्षक रावेन्द्र पाल, दुबे सिंह, शिवमूरत किण्डो सक्रिय रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.