Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

महिला बाल विकास मंत्री को गोल्डन बुक की प्रतिनिधि ने सौंपा 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह के वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र..

 


छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के विवाह ने बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड



 

पंंकज शर्मा, रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय में गोल्डन बुक की अधिकृत प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है 

कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विगत 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। सभी जिलों को राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल होकर विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया था। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने इस अवसर पर कहा कि मंहगाई के समय में कम खर्च में शादी के लिए सामूहिक कन्या विवाह एक अच्छी योजना है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 10 हजार रूपए की बढ़ोतरी कर 25 हजार रूपए का प्रावधान किया है, इसी प्रकार दिव्यांग जोड़ों के लिए विवाह की प्रोत्साहन राशि भी 50 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दी है। इन योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक परिवारों तक पहूच सके इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad