Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

शासन की योजना का लाभ अंतिम छोर तक -- कलेक्टर कोरबा

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

कोरबा - जिले की पंद्रहवीं कलेक्टर के रूप में नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज यहॉ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात श्रीमती रानू साहू ने जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिषेक शर्मा , संयुक्त कलेक्टर आशीष देवांगन , एसडीएम सुनील नायकज्ञ, डिप्टी कलेक्टर भरोसाराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बताया कि जिले की कुछ समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया गया है। उनकी कोरबा जिले में पहली प्राथमिकता शासन की जितनी भी योजनायें हैं , उनका लाभ गरीबों तक , अंतिम छोर तक पहुंचाने की है। जरूरतमंद लोगों का कल्याण और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा शहर में प्रदूषण की समस्या भी उनके संज्ञान में है। सतरेंगा को एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने के काम को आगे बढ़ाना है। कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज की पूर्ण स्थापना कर उसे शीघ्र आरंभ कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि कोरबा जिले में पर्यटन की असीम संभावनायें हैं , उन तमाम संभावनाओं को तलाश कर पर्यटन के क्षेत्र में भी कोरबा जिले को एक नई पहचान देने का वे पूरा प्रयास करेंगी।

बता दें कि कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू मूलतः गरियाबंद की हैं। वर्ष  2005 में उनकी पोस्टिंग पुलिस विभाग में डीएसपी के रूप में हुई थी। वर्ष 2010 बैच की आईएएस श्रीमती रानू साहू इस से पहले एसडीएम सारंगढ़ , सीईओ जिला पंचायत कोरिया , नगर निगम आयुक्त बिलासपुर , एडीएम अंबिकापुर , डायरेक्टर हेल्थ , कलेक्टर कांकेर , कलेक्टर बालोद , आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर , प्रबंध संचालक , छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के पदों पर कार्यरत रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad