रतनपुर रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर. शनिचरी बाज़ार के पास शाम को दिशा मैदान के लिए निकली महिला जिसकी उम्र 30 वर्ष जिसकी अस्मत लूटने की कोशिश की.महिला के शोर मचाने पर अज्ञात आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.घटना स्थल से एक बाइक पैशन एक्स प्रो.CG-10-AC-0159 बरामद हुआ है जिसे महिला ने आरोपी युवक का बताया रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला दिशा मैदान के लिए तालाब की ओर गई थी इसी दौरान आरोपी युवक बदनियती से बाइक किनारे खड़ी कर महिला के पीछे करने लगा महिला उसे देख वहा भागने लगी आरोपी उसका पीछा करते छेड़ने लगा और रोककर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा. युवक की इस हरकत का महिला ने आक्रामक तरीके से विरोध कर मदद के लिए लोगों को बुलाया. महिला के आक्रमण विरोध और शोरगुल से डरकर आरोपी युवक भाग गया. शोरगुल के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना 112 को दी. घटना की सूचना पर 112 में पुलिस के जवान मौके पर पहुँचे. मौके पर एक बाइक मिला है जिसे पीड़ित महिला ने आरोपी का होना बताया है. 112 में पीड़ित महिला को थाना लाया गया है. जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किया है. पुलिस अज्ञात आरोपी युवक की तलाश में जुटी है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.