Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

आठ करोड़ 38 लाख की लागत से दो जगहों पर बनेगा पुल संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से मिली पुल निर्माण की स्वीकृति

 

महासमुंद 08 जुन 2021/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आठ करोड़ 38 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर जी का आभार जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग तथा लोहारडीह-बंजारी-तुमगांव मार्ग में कोडार नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। विधायक निर्वाचित होने के बाद चंद्राकर ने ग्रामीणों के इस दोनों मांग को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृति के लिए ध्यानाकर्षित कराया।

 बाद इसके ग्राम बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 18 लाख रूपए तथा लोहारडीह-बंजारी-तुमगांव मार्ग में कोडार नाला पर पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृति पर संसदीय सचिव  चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

 वहीं दो स्थानों पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सुनील शर्मा, ओमप्रकाश यादव, शिव यादव, विजय बांदे, गौतम सिन्हा, हर्ष शर्मा, नजरूद्धीन भाठी, वीरेंद्र चंद्राकर, शिव कुमार यादव, प्रहलाद ध्रुव, संतोष साहू, गिरधर आवड़े, मानसिंह बरिहा, शत्रुघन खैरवार, फगुवा राम ध्रुव, द्रोण चंद्राकर, दीपक सिन्हा, हीरा बंजारे, बाबूलाल बंजारे, रोशन पटेल, योगेश चंद्रनाहू, भानू यादव, कन्हैया यादव, दीपक सिन्हा, जनकराम कुंभकार आदि ने संसदीय सचिव चंद्राकर जी का आभार जताया है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad