मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई के एलेसेला ने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के आने से उनके गतिविधियों पर सतत निगाह रखने सख्त निर्देश दिए गए है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में लाकडाउन जनता की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए शहर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
परिणाम स्वरूप टीम की मुस्तैदी एवं सर्तकता से बाहर जिला से तलवार के साथ आये हुए तीन व्यक्ति कन्हैया गर्ग पिता कमल प्रसाद गर्ग उम्र 21 साल , ओमप्रकाश साहू पिता तिरालाल साहू उम्र 19 साल, सुरज दुबे पिता प्रकाश दुबे उम्र 24 साल तीनो साकिनान बिरगांव जिला रायपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है उक्त आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 198/2021 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 34 भादवि के तहत कार्यावाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आज दिनाक 08/6/2021 को सउनि विजय केसरिया, आरक्षक भारत भूषण पठारी व श्रीचंद ध्रुव, दुर्गेश स्वर्णकार टाउन पेट्रोलिंग पर थे इसी दौरान नाका नम्बर 01 तिराहा मे एक लड़के ने हाथ में तलवार गुप्ती लिए आने जाने वालो को तलवार लहरा लहरा कर डरा धमका कर भयभीत कर रहे थे। मार्ग में आने जाने वाले लोग को डरा रहे थे उसके दो अन्य साथी उसका साथ दे रहे थे,
जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर सउनि विजय सिंह केशरिया पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे तब तीनो व्यक्तियो को स्टाफ व वंहा पर उपस्थित गवाह की मदद से बड़ी मुश्किल से काबू में किया गया और उन लोग के कब्जा से हथियार को पुलिस रिमांड पर लेटे हुए तीनो व्यक्ति से पुछताछ किया। आरोपियों ने अपना नाम पता क्रमश: कन्हैया गर्ग व दो अन्य साथी ओम प्रकश साहू सुरज दुबे बिरगाव थाना उरला जिला रायपुर का होना बताये।
जो मोटर सायकल क्रमाक CG 04 MW 9308 स्प्लेंडर प्लस में तीनो बैठकर रायपुर से भाटापारा आना बताये। भाटापारा में तलवार को रखकर आने व आने जाने वाले को डराने के संबंध में पूछताछ किया तो किसी प्रकार का माकूल जवाब नही दिया। कन्हैया गर्ग से मिला तलवार का मापदंड राज्य शासन के नोटिफिकेशन से अधिक था तलवार रखने के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नही होना बताया। मौके पर तलवार व मोटर सायकल को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट व धारा 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक हितेश जंघेल, सउनि विजय केसरिया , प्र. आर अंसुमान पांडेय, आरक्षक भारत भूषण पठारी, श्रीचंद ध्रुव, दुर्गेश स्वर्णकार का विषेश योगदान रहा है ।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें
Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇
.....
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.