Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 7, 2021

महामाया मंदिर के 56 दिन बाद खुले कपाट, अब इस समय तक कर सकेंगे दर्शन

 


 रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट 

रतनपुर.....कोरोना संक्रमण कम होते ही धीरे-धीरे सब अनलाॅक हो रहा है। बाजार, माॅल आदि के बाद अब मंदिरों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। बिलासपुर जिले के रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर व भैरव बाबा सहित अन्य मंदिर के कपाट एक बार फिर दर्शनार्थियों के लिए आज से खुल गए हैं। 56 दिन बाद मंदिर को आज से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।



संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया था| इसमें रतनपुर महामाया मंदिर भी शामिल था। लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में होने के बाद जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि आज 7 जून से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएं। हालांकि, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा और श्रद्धालु सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही मां महामाया के दर्शन कर सकेंगे।


इस दौरान मंदिर प्रांगण में मास्क लगाकर प्रवेश करना अनिवार्य होगा। प्रवेश से पूर्व हाथों को सैनिटाइज करना होगा| सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी अनिवार्य होगा। माँ महामाया के दर्शन के लिए अभी फिलहाल सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। अब भी श्रद्धालु केवल दर्शन ही कर पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad