मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
पलारी (18 जून 2021):- पलारी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक घण्टे के अंदर कलेक्शन एजेंट का 67 हजार रुपये से भरा गुम बैग बरामद कर लिया । आज दिन शुक्रवार को भाटापारा से लगभग 3 बजे माहेश्वरी मिल भाटापारा का कलेक्शन एजेंट पलारी रकम वसूली के लिए आया था तभी अग्रवाल प्रोविजन स्टोर्स के पास से उसका बेग गम हो गया जो कि बहुत ढूढने पर भी नही मिला। तब चोरी या उठाईगिरी की आशंका से इसकी सूचना तुरन्त ही आरक्षी केंद्र पलारी में दिया ,सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सी आर चंद्रा एवम टीम द्वारा तुरंत पतासाजी एवम खोजबीन किया गया, व आस पास की सी सी टी वी फुटेज खंगाला गया ,जिससे व्यापारी का बैग रायपुर रोड स्थित दुकान में भूल वश छोड़ा जाना पाया गया। उक्त बेग एवम रकम को थाने में मिलान कर थाना प्रभारी द्वारा कलेक्शन एजेंट को सौप दिया गया। उक्त बेग ढूढने में प्रधान आरक्षक सूरज राजपूत,पप्पू पनागर, एवम स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.