भाजपा के संगठन का उद्देश्य ही अंतिम व्यक्ति का विकास है- मनोज देव
सुकमा- भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा के मार्गदर्शन पर सुकमा जिले के पांचों मण्डल में शक्तिकेन्द्र स्तर पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने पर व भाजपा के वर्तमान कार्यक्रम "सेवा ही संगठन है" कार्यक्रम के तहत पूरे सुकमा जिले में शक्तिकेंद्र स्तर पर सहयोग भाव से कार्यक्रम किया शक्तिकेन्द्र स्तर पर भाजपाइयों ने कोविड को मध्यनजर रखते हुये मास्क,सेनेटाइजर, सफाई अभियान, के साथ साथ जरुतमन्दों को सूखा राशन वितरण किया है ।
इसी तारतम्य में 31 मई को भारतीय जनता पार्टी मंडल सुकमा के द्वारा "सेवा ही संगठन के तहत" देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल को 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्र जीरमपाल के अन्तर्गत ग्राम झलियारास गांव मे भाजपा नेता मनोज देव ,विनोद बैस,दिलीप पेद्दी ,गौरव राठौड , के विशेष सहयोग से 160 गरीब परिवारों को सूखा राशन, व मास्क वितरण किया गया साथ ही उपस्थित जनता को वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मोदी जी के सफलतम 7 वर्षो के उपलब्धियो को बताया गया । पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज देव् ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य ही अंतिम व्यक्ति का विकास करना व संगठन के माध्यम से सेवा करना है इसी कार्य मे सम्पूर्ण सुकमा जिले में ऐसे कार्य हो रहे हैं जिसमे भाजपा के छोटे से बड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग है
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम, पूर्व अध्यक्ष भाजपा सुकमा मनोज देव , अशीष दुबे दिलीप पेद्दी , श्रीमती भूनेश्वरी यादव , विनोद बैस , गौरव राठौड, दीपक गुप्ता , भीमा कवासी , राजकुमार कश्यप , हूँगा सोढी , सोमारू यादव , जामधर यादव , परसादी यादव, प्रशांत पेद्दी, व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
सुकमा से संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.