कांग्रेस सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर विधायक निवास का घेराव करने पहुंचे भाजयुमो पदाधिकारियों का दावा उल्टा पड़ गया विधायक ने भाजयुमो नेताओं को भूपेश सरकार के ढ़ाई साल की कार्यालय का उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के नेताओ से सीधा सवाल खड़ा कर दिया कि केंद्र की मोदी सरकार 7 साल के कार्यकाल की क्या उपलब्धियां रही। विधायक ने कहा कि भूपेश सरकार के ढाई साल आम जनता के नाम रहा । कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में जनता से किए गए 36 वादों में से 25 वादें महज ढाई वर्षो में पूरा कर दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के 3 घंटे के भीतर किसानों की कर्ज माफी पूरे प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सर्वाधिक समर्थन मूल्य बिजली बिल हाफ आदिवासियों की जमीन वापसी भूअधिकार वन अधिकार पट्टा 1385 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती 15 हजार से अधिक स्कूल शिक्षकों की भर्ती गौधन न्याय योजना कोरोना का सफलतापूर्वक नियंत्रण महतारी दुलार योजना और अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल करने जैसे काम कांग्रेस की सरकार ने किए हैं। शराबबंदी के वादे पर जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा सर्वदलीय समिति का गठन किया गया है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता गांव व उद्योग जगत पूरी तरह संतुष्ट है। लेकिन केंद्र सरकार ने 7 साल में देश को 50 साल पीछे धकेल दिया है। नोटबंदी व बिना तैयारी किए जीएसटी लागू करने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। महामारी नियंत्रण और वैक्सीनेशन में भी केंद्र सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। विधायक ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के अलावा घरेलू गैस और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग के घर का बजट बिगाड़ दिया है। दो करोड़ लोगो को रोजगार और खातों में 15 लाख आना तो दूर देश की अर्थव्यवस्था इतिहास में देश सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओ को नसीहत देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार प्रदेश की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीख लेनी चाहिए।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.