Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 1, 2021

कोरोना मरीज के साथ प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ठगी, खाते से 85 हजार पार...

साइबर सेल की तत्परता से हुए पैसे वापस



मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
सरसिंवा/बिलाईगढ़:- बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसिंवा थाना में एक कोरोना मरीज शिक्षिका के साथ प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।दरसल सरसिंवा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका अनुजा भारतद्वाज कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थीं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के बाद पहुँच गई थी। इनमे मोबाईल नम्बर पर एक अज्ञात नम्बर से फोन आया और व्यक्ति ने कहा आप कोविड के मरीज थे तो आपको प्रधानमंत्री योजना के तहत आपके फोन पे से 5 हजार रुपए का रिवार्ड मिल रहा है। साथ ही पूरा प्रोसेस पूर्ण करने के बाद आपको रिफंड कर कंपनी के तरफ से 5 हजार अतिरिक्त के साथ वापस किया जाएगा।
 जालसाज के झाँसे में आकर शिक्षिका ने उनके बताए अनुसार प्रोसेस कर अपने अकाउन्ट से फोन पे के माध्यम से उनके पास 4,999/- पे कर दिया और अपने अकाउन्ट की पूरी जानकारी फ्रॉडकर्ता को दे दी। इसके बाद शिक्षिका के अकाउंट से 9000 नौ हजार रुपए कट गए। फिर देखते ही देखते शिक्षिका के अकाउंट से लगभग 85 हजार रुपये गायब हो गया। शिक्षिका फिर समझ गई कि उनके साथ ठगी हुई है। उस अनजान नम्बर पर बात कर अपनी रकम वापिस करने की बात कहीं पर फ्राडकर्ता पैसा वापस नहीं किया। 
जिसके बाद ठगी का शिकार हुई शिक्षिका शिकायत करने सरसींवा थाना पहुंची और अपनी आप बीती घटना को अवगत कराते मामला दर्ज कराया। जिस पर मामले की गंम्भीरता को देखते हुए प्रभारी राजेश साहू ने तत्काल कार्यवाही करते घटना की पूरी जानकारी सायबर टीम को दी सायबर टीम की मदद से शिक्षिका को 83 हजार रुपए उसके अकाउंट में वापस कराया। शिक्षिका ने सरसिंवा थाना प्रभारी और सायबर सेल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया.थाना प्रभारी ने ऐसे फ्राडकर्ताओं के झांसे में न आने की बात कही है।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇




...


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad