Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 1, 2021

राज्य योजना आयोग द्वारा प्रदेश के समग्र विकास हेतु 9 टास्क फोर्सेस गठित


  रायपुर, 01 जून 2021/ राज्य के समग्र विकास हेतु उपाय सुझाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा आज 9 टॉस्क फोर्सेस गठित की गई। पूर्व में गठित टॉस्क फोर्सेस की कड़ी में राज्य योजना आयोग द्वारा आज जिन टॉस्क फोर्सेस का गठन किया गया है, उनमें मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, पोषण, खाद्य सुरक्षा हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा की अध्यक्षता में कला, पर्यटन, पुरातत्व एवं संस्कृति संवर्धन हेतु टास्क फोर्स का, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग की अध्यक्षता में खेल युवा कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, श्रमिक कल्याण हेतु टॉस्क फोर्स, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास प्रबंधन, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय संसाधनों का विस्तार एवं सदस्य राज्य योजना आयोग डॉ. के. सुब्रमणियम की अध्यक्षता में उद्योग कौशल विकास रोजगार के क्षेत्र में टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है।


गठित टॉस्क फोर्सेस द्वारा देश व स्थानीय लब्धप्रतिष्ठित विषय-विशेषज्ञ एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श उपरांत उचित नीतियां सुझायी जाएंगी। ये टॉस्क फोर्सेस विषयों से संबंधित प्रदेश में आ रही समस्याओं व उनके समाधान के उपायों पर तथा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल पायी गयी नीतियों, कार्यक्रमों, श्रेष्ठ प्रयासों को प्रदेश में लागू करने की व्यवहारिकता एवं विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों पर विचार करेंगे।  टॉस्क फोर्सेस के अंतर्गत छोटे-छोटे थीम आधारित वर्किंग ग्रुप्स गठित कर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जाएगा और प्राप्त अनुशंसाओं से राज्य शासन को अवगत कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad