Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

दुर्गम रास्ते भी नहीं रोक पाए मेडिकल टीम का रास्ता



नारायणपुर के सुदूर गांव नेलांगुर के घोटूल में लगा स्वास्थ्य शिविर


रायपुर, 2 जून 2021/राज्य के सुदूर वनांचल के जिले नारायणपुर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्परता से जुटी है। जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियां भी इसके आड़े नहीं आ पा रही हैं। उबड़-खाबड़, जंगल और पहाड़ के दुर्गम रास्तों को पार करते हुए स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव पहुंचकर वहां कैम्प लगाने के साथ ही ग्रामीणों का उपचार एवं निःशुल्क दवाएं एवं परामर्श दे रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 82 किलोमीटर दूर वनांचल के गांव नेलांगुर में 30 मई को उल्टी-दस्त की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हुई और लगभग 24 घंटे का दुष्कर सफर तय कर 31 मई को नेलांगूर गांव पहुंची। गांव में कैम्प कर टीम ने पीड़ितों का उपचार किया। कलेक्टर नारायणपुर ने मेडिकल टीम में शामिल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभावना की तारीफ की है। 



नेलांगूर गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुतुल सेक्टर के अंतर्गत आता है। इस गांव में 10-12 परिवार के लोगों में उल्टी-दस्त एवं सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिलते डॉ. कमलेश इजारदार के नेतृत्व में मेडिकल टीम नेलांगूर गांव पहुंची। गांव में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सहयोग से वहां के घोटूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेडिकल टीम शिविर स्थल के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें स्वच्छ पेयजल, ताजा भोजन सहित दवाईयों के सेवन की समझाईश दी।


यहां गौरतलब है कि मेडिकल टीम के गांव पहुंचकर कैम्प लगाने के बाद भी ग्रामीण इलाज के लिए कैम्प में आने के लिए राजी नहीं थे। इसका कारण पूछने पर पता चला कि कोरोना महामारी के चलते वे किसी भी प्रकार की सामान्य बीमारी का भी इलाज नहीं करवाना चाहते हैं। वे किसी भी प्रकार की इंजेक्शन या गोली नहीं लेना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य टीम यहां सर्दी खांसी, उल्टी, दस्त, जैसी बीमारियों के इलाज के लिए आयी है। डॉ. कमलेश इजारदार और मेडिकल टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों की काउंसिलिंग की इसके एक घंटे बाद ग्रामीणों का स्वास्थ्य शिविर में आना शुरू हुआ। 


स्वास्थ्य शिविर में 15 मरीजों का इलाज किया गया। जिनमें से 6 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले, जिनका इलाज किया गया और आवश्यक दवाईयां दी गयी। बाद में गांव के श्री मुसरा उसेण्डी को सामान्य सर्दी जुखाम, बुखार आदि की आवश्यक दवाईयां दी गयी। वापस लौटते समय मेडिकल टीम ने पदमकोट में 6 और कस्तूरमेटा में भी 4 मरीजों का इलाज किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad