दल्लीराजहरा
दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
गुंडरदेही- सवाल तो पूछे जाएंगे जवाब भूपेश सरकार को देना होगा भाजपा युवा मोर्चा कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायक विधायक कुंवर सिंह निषाद के निवास को घेरा। भाजपाईयों ने विधायक से जवाब मांगा कि आपने गंगाजल लेकर के कसम खाई थी कि पूर्ण शराबबंदी की, प्रदेश के युवाओं को 2500 रुपया हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने के साथ किसानों को 2वर्ष बोनस और 2500 में धान खरीदी कि एकमुश्त रकम देने का वादा किया था जिसमे प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रहा।
भाजपाइयों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा भूपेश सरकार ने योजनाओं को ढाई वर्षों में वादा ख़िलाफियां की। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ की वादा को पूर्ण नही किया जो दुर्भग्यपूर्ण हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग युवा, महिलाएं, किसान, बुजुर्ग सभी अपने आपको छला हुआ और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह आपके और कांग्रेस सरकार के लिए आत्म चिंतन व आत्म मंथन का विषय हैं।
भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री प्रमोद जैन एवं युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विधायक से सवाल पूछा और इस कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन, राजू अग्रवाल, युवा मोर्चा के महामंत्री विकास जैन, जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, टूमन साहू, प्रमोद पटेल, पंकज चौधरी, मयंक अग्रवाल, उषा यादव, ढालेंद्र साहू, विश्वजीत तिवारी, अनूप देशमुख भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.