अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - पांच छह दिनों से लावारिस हालत में घूम रही विक्षिप्त महिला को आखिरकार आरक्षक ने बाराद्वार थाना प्रभारी के पहल पर सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों का पता लगाकर उसे घर तक पहुंचा दिया है। महिला के घरवाले आरक्षक के सहयोग से काफी खुश हैं और उन्होंने आरक्षक का आभार माना है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना जांजगीर के आरक्षक दामोदर जायसवाल का ड्यूटी रेलवे प्लेटफार्म बाराद्वार में लगाया गया है। उनके द्वारा थाना प्रभारी बाराद्वार को सूचना दिया गया कि एक विक्षिप्त महिला प्लेटफार्म में घूम रही है। थाना प्रभारी द्वारा निर्देश मिलने पश्चात उस महिला को खाना खिलाकर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान विक्षिप्त महिला ने अपना नाम सरोज राठौर पति लखन राठौर निवासी सिंघनसरा ( सक्ती) बताया। महिला द्वारा नाम पता बताने पर आरक्षक ने उनके परिजनों से सोशल मीडिया - फेसबुक के माध्यम से नंबर निकाल कर संपर्क किया। सूचना मिलते ही महिला के परिजन बाराद्वार प्लेटफार्म पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि यह विक्षिप्त महिला शादीशुदा है जो पिछले पांच छह दिनों से घर से निकली हुई है , परिजनों द्वारा इनकी तलाश की जा रही थी। इस तरह से आरक्षक जायसवाल ने रेल्वे प्लेटफार्म में घूम रही विक्षिप्त महिला को उसके घरवालों से मिलवाकर उसे घर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। इस कार्य के लिये आरक्षक जायसवाल की जितनी भी प्रशंसा की जाये , वो कम होगी। यह नेक कार्य करके आरक्षक ने कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिसकर्मियों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस कार्य के लिये महिला के परिजनो ने आरक्षक का आभार माना है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.