Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 2, 2021

कलेक्टर सूरजपुर गौरव कुमार सिंह ने विभिन्न कर्मचारियों संघ की सभाकक्ष में ली बैठक।




सूरजपुर - 02 जून 2021, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने विभिन्न कर्मचारियों संघ की कलेक्टर सभा कक्ष में बैठक ली। बैठक में छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ, छ.ग. शिक्षक कांग्रेस, छ.ग. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शालेय शिक्षक संघ, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, कृषि अधिकारी संघ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रतिनिधीगण उपस्थित रहे। 




बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कार्य करें, निरंतर मास्क पहने रहे, सेनेटाईजर का उपयोग करें एवं पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर कार्य संपादित करें। संकट की इस घड़ी में अगर हमारा कोई अधिकारी-कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होता है तो दिन में कम से कम 2 बार उन से फोन पर बात करें; बात करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे जल्दी स्वस्थ्य हो जायेंगे। 

   कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिवारों के सदस्यों को बहुत ही कम समय मे अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग की तारीफ की। उन्होनें अन्य विभागों में भी अनुकम्पा नियुक्ति का प्रकरण का जल्द निराकरण किया जायेगा। 


  कलेक्टर ने बताया कि सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ ने अपने-अपने एक माह के वेतन से क्रमशः लगभग 4 लाख एवं 3.1 लाख की सहयोग राशि जिला जीवन दीप समिति में दान किया। इसी प्रकार अगर आप सभी भी चाहे तो इच्छानुसार सहयोग कर सकते है। कलेक्टर ने कहा कि पिछले कुछ दिनो में हमने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अमुलचुल परिवर्तन करने का प्रयास किया और कोविड केयर सेंटर में बेड की उपलब्धता बढ़ाई है।

   संकट के इस काल में हम सभी को मिलकर कार्य करना है। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान भी रखना है। कलेक्टन ने आवश्वासन दिया किसी भी प्रकार का समस्या हो तो आप मुझ से बात कर सकते है। हम सभी आपस मे चर्चा कर समस्या को सुलझायेगें। कलेक्टर ने कहा कि जो अच्छा काम कर रहे है उन्हे प्रोत्साहित करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad