अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्री महन्त रामसुंदर दास अपने अल्प प्रवास में आज जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत मां शंवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा ( महन्त) पहुंचे। जहां पुनीराम कश्यप , रामविलास तिवारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात राजेश्री ग्राम में कोरोनाकाल में दुनियां से अलविदा कहने वाले अर्जुन साव , जोगी कश्यप , राजेश कश्यप एवं कोरोना काल से पहले गुजरे दिलीप तिवारी के निवास पहुंचकर उन सभी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मृतात्मा की शांति एवं उनको अपने श्रीचरणों में स्थान देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की एवं उनके घर में उपस्थित परिवार के समस्त परिवारजनों को सांत्वना दिये। इस दौरान राजेश्री महंत के साथ उनके मीडिया प्रभारी निर्मलदास वैष्णव , कमलेश सिंह (बाबा) जनपद सदस्य , ग्राम के पंच रामविलास तिवारी , सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी , रिपोर्टर भूपेंद्र यादव (एस०बी०न्यूज) , कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता , ग्रामवासी सहित अन्य विभागीय के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। यहां से राजेश्री विकासखंड नवागढ़ के ग्राम बुड़ेना पहुंचें और वहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर विश्राम गृह जांजगीर पहुंचेंगे। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों , विशिष्टजनों , अधिकारियों से भेंट चर्चा कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुये। जांजगीर से प्रस्थान कर नवागढ़ विकासखंड के सेमरा पहुंचे और यहां भी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुये। सेमरा से प्रस्थान कर शिवरीनारायण मठ पहुंचेंगे जहां आधा घंटा विश्राम करने के बाद बजे शिवरीनारायण मठ से प्रस्थान कर दूधाधारी मठ मुख्यालय रायपुर पहुंचे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.