सूरजपुर 27 जून 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कुमेली पर्यटन स्थल का दौरा किया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया है। उन्होंने रेलिंग लगाने एवं गेट लगाने के निर्देश दिए जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत परशुरामपुर के सरपंच श्री लालकेश्वर सिंह सरुता से पंचायत की समस्या के बारे में जानकारी ली। पंचायत सरपंच ने स्टॉप डैम की मांग, सोलर लाइट की स्थापना करने हेतु मांग किया। जिसे कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पटवारी से राजस्व के कार्यों की समीक्षा की तथा फौती नामांतरण, सीमांकन आदि का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए तथा सचिव को कृषक चैपाल अंतर्गत प्राप्त समस्त आवेदन का निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं राशन कार्ड शेष बच गए हैं उनका शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.